बरेली, जनवरी 29 -- हाफिजगंज। सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। हाफिजगंज गांव की जरीना पत्नी स्वर्गीय अयूब गांव के बाईपास मार्ग पर सड़क पार कर रही थी। इस बीच पीलीभीत की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से नवाबगंज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.