हरदोई, अप्रैल 25 -- सवायजपुर। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। अरवल थाना क्षेत्र के मुर्चा रामनगर गांव निवासी 55 वर्षीय राजरानी शुक्रवार देर शाम अपनी बेटी के घर कन्हारी गांव आई थीं। वह कन्हारी कोल्ड स्टोर के पास हाईवे पार कर रही थीं। तभी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी सवायजपुर भेजा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पुत्र गंभीर घायल थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अज्ञात ट्रक चा...