संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मीरगंज गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को सड़क पार कर रही तीन वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।मीरगंज गांव निवासी सदानंद की तीन वर्षीय बेटी सौम्या बुधवार की दोपहर करीब 3.30 बजे घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह सड़क पार करने लगी। तभी तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर सुनते ही परि...