बस्ती, फरवरी 11 -- बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर नगर थानाक्षेत्र स्थित गोटवा बाजार में पैदल सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक से ठोकर लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर थानाक्षेत्र स्थित गोटवा निवासी रामअवध (69) शाम पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से बस्ती की तरफ जा रही बाइक की ठोकर से लग गई और रामअवध गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी। वे दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस-बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल रामअवध को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उनहें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.