हाजीपुर, मार्च 3 -- महुआ, एक संवाददाता बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं होली का त्योहार फीका पड़ गया है। यह घटना रविवार की रात महुआ मंगरु चौक से छतवारा जाने वाली बाईपास सड़क पर पंचमुखी चौक के पास घटी। मृतक 53 वर्षीय अंजनी कुमार सिंह नगर परिषद वार्ड संख्या 25 महुआ सदापुर निवासी स्व. हृदय प्रसाद के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंजनी कुमार सिंह अपने नए मकान से पुराने मकान पर पैदल जा रहे थे इस बीच उक्त जगह पर सड़क पार करने के दौरान अपाचे बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। बताया जा रहा है कि ठोकर लगने के बाद बाइक सवार ही घायल अंजनी सिंह को उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल ले गया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए जहां घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.