गुमला, मार्च 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा घुंटीटोली गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 54 वर्षीय सहिया रेखा देवी की मौत हो गई। घटना दिन के करीब 10 बजे की है। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मुरकुंडा निवासी रेखा देवी सोमवार सुबह करीब आठ बजे गिन्डरा गांव में आयोजित यज्ञ कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ऑटो से अपने गांव मुरकुंडा लौट रही थीं। घुंटी टोली के समीप ऑटो से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर लगने के बाद रेखा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.