हाजीपुर, मार्च 16 -- महुआ। सड़क पार करने के दौरान लगी ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया। यह घटना सोमवार की दोपहर महुआ हाजीपुर सड़क पर बेलकुंडा के पास घटी। लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार सराय से सूरतपुर आ रहे बाइक सवार उक्त जगह पर सड़क पार कर रहा था। इस बीच हाजीपुर की ओर से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी। हालांकि उक्त जगह पर गाड़ी की स्पीड धीमी होने से सिर्फ चोटें आई है। भाजपा का चला प्रशिक्षण अभियान महुआ। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान सोमवार को पिरापुर मथुरा में चलाया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी गोरौल मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा,अजीत पांडे, पंकज, महामंत्री शेखर सिंह, इन्द्रेश चौधरी, मुकेश, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.