फिरोजाबाद, मई 7 -- दिल्ली से अपने घर वापस लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड की शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एका थाना क्षेत्र के गांव नगला मेवा निवासी 43 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र डिप्टी सिंह दिल्ली की केशव सहकारी बैंग में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार रात वह रोडवेज बस से शिकोहाबाद के एटा चौराहा पर उतर कर सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे शिकोहाबाद स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.