बलिया, मई 9 -- बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेखहां निवासी 45 वर्षीय हरेराम चौहान की शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि हरेराम घर से शौच करने के लिए घर से जा रहा था। इस दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। गंभीर रुप से घायल हरेराम को सीएचसी रसड़ा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...