सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से युवक घायल
रामपुर, जून 9 -- सैफनी/शाहबाद। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम नवाबपुरा निवासी मुकेश भुड़ासी में गेहूं पिसवाने के लिए ई-रिक्शा से गया था। बताया जाता है कि ई-रिक्शा से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.