सड़क पार करते समय ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत
शाहजहांपुर, जून 29 -- जैतीपुर। थाना क्षेत्र में खेड़ा बझेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्टेट हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक और ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव निवासी सफी खां (60) शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हाईवे किनारे आम के बाग में बैठे थे। ग्रामीणों के अनुसार वह सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पानी पीने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क पार करते समय ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौत पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News बेकाबू ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.