इटावा औरैया, जून 7 -- इटावा, संवाददाता। मध्यप्रदेश बॉर्डर स्थित शनिचरा रेलवे पुल के पास रविवार तड़के सड़क पार करते समय एक डीसीएम चालक की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगरा के जैतपुरा निवासी राजपाल ने बताया कि उनका 45 वर्षीय भाई रामप्रकाश डीसीएम चालक था। शनिवार देर रात वह ग्वालियर से डीसीएम में माल लादकर इटावा की ओर आ रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह शनिचरा रेलवे पुल के पास पहुंचा। रामप्रकाश ने अपनी डीसीएम सड़क किनारे खड़ी की और किसी काम से सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घाय...