सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत
अमरोहा, अगस्त 2 -- सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कलां निवासी स्व.मकसूद अहमद के 45 वर्षीय इकलौते बेटे जाकिर शनिवार शाम किसी काम से चौधरपुर आए थे। दिल्ली की ओर से वाहन से आ रहे अपने परिचित को सामान देने के लिए वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत, तहेरे-चचेरे भाई गंभीर टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर घायल जाकिर की मौके पर ही तड़पकर मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.