गोंडा, फरवरी 28 -- गोंडा, संवाददाता। शनिवार तड़के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के सामने सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने सड़क पर युवक का लहूलुहान शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह कुछ मजदूर सीएचसी के पास होर्डिंग और बोर्ड लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर पड़े एक युवक पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी और आसपास खून फैला हुआ था। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी शिवनाथ गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारु कराया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तलाशी के...