लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक का दाहिना पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भोलाखेड़ा, कृष्णानगर निवासी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार, 19 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे आशियाना चौराहे की तरफ से अवध चौराहे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय अवध चौराहे की दिशा से तेज गति में आ रहे वाहन संख्या यूपी-32 आरजे-9030 के चालक अमन ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटना में दो छात्राएं घायल, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज टक्कर इतनी जोरदार थी कि अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना पैर टूट गया।कृष्णानगर इं...