फिरोजाबाद, मार्च 6 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक भट्टे के समीप 8 वर्षीय बालक की सड़क पार करते समय वाहन के टक्कर मारने से मौत हो गयी। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आयी। थाना सिरसागंज क्षेत्र में भट्टे पर काम करने वाले धनज्जय का 8 वर्षीय बेटा रंजीत शुक्रवार दोपहर सड़क पार कर कही जा रहा था। उसी दौरान तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसको गम्भीर चोटें आई। उसकी मौके पर ही मौत मौत हो गयी। बाद में वहाँ काफी भीड़ एकत्रित हो गयी। पता चलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने घर वालों व वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस बालक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आयीषॉ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.