सड़क पर 15 दिनों में ही पड़ने लगीं दरारें
बांदा, अप्रैल 16 -- पैलानी। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां में 95 लाख से बस स्टैंड से पंचायत भवन तक बनाई गई सीसी रोड को अभी 15 दिन भी नहीं हुए और रोड में कई जगह दरार पड़ने लगी है। शरीफ खान, अरविंद शुक्ला, संजय सोनी, मुन्ना खान, राजा सोनी ने आरोप लगाते हुए कहा यह मार्ग कहीं चौड़ा तो कहीं संकरा कर बनाया गया है। साइड में दोनों तरफ नालियां बनवाने के नाम पर कुछ लोगों के चबूतरे व सींढियों को क्षतिग्रस्त कर ज्यों का त्यों खुला छोड़ दिया। साइड में लगे नलों को भी उखाड़ फेंका गया है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग की जांच कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- उत्तरौड़ा-लीली सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.