बिहारशरीफ, अप्रैल 1 -- सड़क पर हो रही फसल की दौनी, यात्री परेशान फोटो चेवाड़ा01- प्रखंड के एकरामा मार्ग में सड़क पर हो रही फसल की दौनी । चेवाड़ा, निज संवाददाता । इन दिनों लोग सड़क को ही खलिहान बना लिये हैं। सड़क पर ही फसल की दौनी करते हैं। इसके कारण वाहन चालक और यात्रियों को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। धूल उड़ने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। विंडबना यह कि शिकायत के बाद भी जिम्मेवार ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बुधवार को एकरामा मार्ग में सड़क पर ही दौनी करने के कारण चालकों और यात्रियों को काफी फजीहत उठानी पड़ी। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.