नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, संवाददाता। चौड़ा गांव में चार मार्च को सड़क पर होली खेलने को लेकर पड़ोसियों ने दिव्यांग के परिवार को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर डीसीपी से गुहार लगाई। डीसीपी के आदेश पर सेक्टर-24 थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह दिव्यांग हैं। वह पत्नी और दो पुत्र के साथ किराये पर रहते हैं। पत्नी के सहयोग से रेहड़ी लगाकर गुजारा करते हैं। उनका बेटा पृथ्वी सिंह और दिल्ली निवासी भतीजा राहुल सिंह चार मार्च की सुबह 10.30 बजे सड़क पर होली खेल रहे थे, तभी पड़ोसी विक्की राणा ने उन्हें सड़क पर होली खेलने से मना किया। आरोप है कि कुछ ही देर में विक्की राणा ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर उनकी पत्नी बीच...