नई दिल्ली, मार्च 2 -- Lucknow News: सड़क पर होली के दौरान हुड़दंग करना महंगा पड़ सकता हैं। इस बार सड़क सुरक्षा के लिहाज से होली के दिन वाहन सवारों पर विशेष फोर्स नजर रखी जाएगी। हुड़दंग खासतौर पर ड्रंक एंड ड्राइव यानी शराब पीकर वाहन चलाते समय चेकिंग में पकड़े गए तो आपके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। इस संबंध में लखनऊ शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर इस चेकिंग अभियान का सख्ती से पालन करने के निर्देश डीसीपी ट्रैफिक ने दिए हैं। साथ ही होली के एक दिन पहले से ही शराब दुकानों के आसपास निगरानी की जाएगी। डीसीपी ने अपने ट्रैफिक सिपाहियों और विशेष सुरक्षा बलों को निर्देश दिए हैं कि होली के दिन ट्रैफिक नियमों उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाए। बाइक या कार सवारों को लगातार रोककर चेकिंग की जाए। कहीं भी शराब के नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.