देहरादून, दिसम्बर 8 -- हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने सड़क पर शोरगुल और हुड़दंग कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों पक्ष सड़क पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद भी दोनों पक्ष नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने चालान कर गिरफ्तार कर लिया है। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि सभी युवक सड़क के बीचों-बीच हो-हल्ला करते हुए राहगीरों की आवाजाही में बाधा डाल रहे थे। उनकी हरकतों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जिससे आम लोगों में रोष फैल गया। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माने, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को समझाने की कोशिश की, लेकिन चेतावनी देने के बावजूद आरोपी शांत नहीं हुए। लगातार हुड़दंगबाजी जारी रखने पर पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है। एसओ ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.