हाथरस, अप्रैल 23 -- हाथरस। कस्बा सहपऊ के मोहल्ला बजरिया में बीते शनिवार को खुले में सड़क पर हुए प्रसव के मामले प्रथम दृष्टया जांच में एएनएम और आशा की लापरवाही उजागर हुई है। यहीं वजह है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर एएनएम और आशा पर आने वाले दिनों में कार्रवाई की तलवार लटक गई है। दोनों पर कार्रवाई को लेकर उच्चधिकारियों द्वारा निर्णय लिया जाएगा। कस्बा के मोहल्ला बजिरया निवासी संजना पत्नी लालू प्रसाद इन दिनों गर्भवती थी। बीते शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही घर के बाहर ही संजना के प्रसव पीड़ा काफी तेज होने लगी थी और वह चीखने-लगी। यह भी पढ़ें- माल सीएचसी में पेड़ के नीचे प्रसूता ने बच्चे को दिया जन्म शोर-गुल सुन आस-पास के घरों से महिलाएं बाहर निकल आई थी...