नवादा, दिसम्बर 10 -- कौआकोल। एक संवाददाता कौआकोल प्रखंड की मंझिला पंचायत अंतर्गत बिन्दीचक में विद्यालय के पास गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से बीच सड़क पर ही पानी एवं कीचड़ का जमाव हो गया है। इससे उस रास्ते से गुजरने वाले ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। छात्रों तथा ग्रामीणों को प्रतिदिन उस गंदे पानी से ही गुजरकर विद्यालय आने जाने की विवशता बनी हुई है। पानी का जमाव रहने से वहां पर सड़ांध उत्पन्न हो चुका है। इससे महामारी की आशंका पनपने लगी है। बीच सड़क पर ही कीचड़ और पानी का जमाव हो जाने से अक्सर ही लोगों को वहां पर बाइक दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण किसी की जान भी जा सकती है। बावजूद लापरवाही बरतने का काम किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण सैकड़ो...