गोंडा, अप्रैल 8 -- गोण्डा, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे के आगे बहराइच रोड़ पर पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में एक महिला भी झगड़ते हुए दिख रही है और पुलिस के कई जवान भी मौजूद हैं। ठीक एक बैंक के सामने सड़क पर यह हाथापाई क्यों हो रही है, यह कोई भी नहीं बता पा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। देखवाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.