शाहजहांपुर, जून 5 -- शाहजहांपुर। सड़क पर स्कूटी खड़ी कर जाम लगाना और ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता करना दो युवको को भारी पड़ गया। सीओ ने दोनों की स्कूटी का 23 हजार का चालान करा दिया। इसके बाद एक युवक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी लिख दिया। रोडवेज बस अड्डे के पास गुरुवार शाम सुब्रत मिश्रा और हनी सिंह नाम के दो युवक शराब की दुकान के सामने सड़क पर स्कूटी खड़ी कर दी, जिससे कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। जाम बढ़ने पर मौके पर टीएसआई विनय पांडे और अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। स्कूटी हटाने को कहा तो दोनो युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गये। इनमें से एक युवक हंगामा करने लगा और पुलिस से बहस करने लगा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में एक युवक पुलिसकर्मियों से अभद्रता करता दिख रहा है। बताया जाता है की इसी दौरान वहां से गुजर रहे ...