सड़क पर सूख रहे मक्के से फिसली बाइक, युवक की मौत
पूर्णिया, जून 1 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सड़क पर सूखने के लिए फैलाए गए मक्के के कारण बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना फारबिसगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर सरसी थाना क्षेत्र के चंपावती पंचायत अंतर्गत बंगाली टोला के समीप हुई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी नरेश यादव के पुत्र आशीष कुमार यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार यादव बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर सुखाए जा रहे मक्के के ऊपर उनकी बाइक चढ़ गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे रखे पत्थरों से टकरा गई। हादसे में आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि आशीष कुमार यादव की शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.