कन्नौज, मई 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख-बिधूना मार्ग पर पुलिस चौकी गढय़िा पाह के निकट हाईवे किनारे फैलाई गई मक्का की फसल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सडक़ पर सूखने के लिए फैलाई गई मक्का के कारण आए दिन दुर्घटना होने का खतरा, बना रहता है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान सडक़ पर बिखरे दाने फिसलन पैदा कर रहे हैं, जिससे खासकर बाइक सवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक संतुलन खोकर गिरते-गिरते बचे हैं। वहीं रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में सडक़ पर फैली मक्का स्पष्ट दिखाई नहीं देती। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि फसल सुखाने के लिए किसान अक्सर सडक़ का उपयोग कर लेते हैं, लेकिन इससे आम लोगों की जान जोखि...