रांची, फरवरी 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर हांठू मोड़ के पास डॉक्टर कॉलोनी बरियातू रांची निवासी बाइक सवार नितिन कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना रविवार को दिन के 10:30 बजे की है। घायल नितिन ने बताया कि वह बाइक से टांगीनाथ मंदिर गया था, लौटने के दौरान सामने कुत्ता आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं समाजसेवी जमशेद हुसैन ने एंबुलेंस से घायल को बेड़ो सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉ रिजवाना ने घायल का प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया। हालांकि हेलमेट पहनने के कारण उसे सिर में चोट नहीं लगी, परंतु हेलमेट टूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...