बदायूं, अप्रैल 8 -- खुले घूम रहे पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। मंगलवार की शाम को दो सांड़ आपस में भिड़ गये और तीन बाइक क्षतिग्रस्त कर दीं। सांड़ के बीच लड़ाई बचाने की लोगों ने कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। स्थानीय लोगों का कहना है कि आये दिन सांड़ इसी तरह से उत्पात करते देखे जा सकते हैं। शुक्र बाजार में काफी संख्या में आवारा पशु घूमते हैं। यहां मंगलवार को सांड़ पहले सड़क पर लड़ते रहे। इसके बाद भागते हुये खड़ीं बाइकों को चपेट में ले लिया। जिससे बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। मंगलवार शाम को करीब पांच बजे दो सांड़ ने इस कदर सड़क पर आतंक मचाया कि आसपास से गुजर रहे लोगों की रूह कांप गई। सांड़ ने लड़ते हुए वहां दुकान के बाहर खड़ी बाइक और सामान तहस-नहस कर दिया। लोगों ने बताया कि जिस समय सांड़ सड़क पर लड़ रहे थे तब बचाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.