सड़क पर समपार फाटक की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद, प्रदर्शन
महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आनन्दनगर-घुघली वाया महराजगंज नई रेलवे लाइन पर घघरूआ खंडेसर मुख्य मार्ग पर समपार फाटक बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। बुधवार को चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरकर लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए यहां समपार फाटक बनवाने की मांग की। तर्क दिया कि रेलवे ढाला नहीं होने से हनुमान मंदिर, ग्राम सचिवालय व स्कूल का रास्ता बंद होने का खतरा है। चेतावनी दी कि यदि समपार फाटक नहीं बना तो वे वृहद आंदोलन के लिए विवश होंगे।
समपार फाटक की आवश्यकता यह नई रेल लाइन घघरूआ खंडेसर गांव के करीब से होकर निकली है। जिस रास्ते पर ग्रामीण समपार फाटक की मांग कर रहे हैं, उस रास्ते पर हनुमान मंदिर, ग्राम सचिवालय, पोखरा, कब्रिस्तान, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल स्थित हैं। इसके अलावा दर्जनों गांवों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.