हापुड़, जनवरी 12 -- भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर शाहिद अली ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें ग्राम चितौली से सपनावत की ओर जाने वाली सड़क पर सफेद रंग की पट्टी बनवाने की मांग की है, ताकि कोहरे में हादसे न हो। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर शाहिद अली ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि बुलन्दशहर रोड से होती हुए ग्राम चितौली से एक सड़क आईएमटी कालेज से उबारपुर, भटियाना, बड़ौदा सिहानी, सपनावत होते हुए एनएच -1 पर निकलती है । इस सड़क पर बीच बीच में सफेद रंग की पट्टी नहीं है। जिससे कोहरे में अक्सर दुर्घटना होने की संभावना रहती है। उन्होंने अनुरोध किया कि सड़क पर बीचो बीच खफेद रंग पट्टी लगवाई जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.