लखनऊ, दिसम्बर 12 -- शहर के पांचों जोन में गुरुवार को खुले में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान शहर भर की पुलिस सड़कों पर थी। पुलिस ने देर रात तक पुलिस ने 2361 लोगों का चालान किया। पांचों जोन की पुलिस सड़क पर उतरी। सड़क किनारे, गलियों और पार्कों में शराब पी रहे लोगों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने 5276 लोगों को चेक किया। ब्रीथ एनेलाइजर लगाकर परीक्षण किया। नशे की पुष्टि होने पर 2361 को गिरफ्तार कर उनका चालान किया। इसके बाद थाने ले जाकर मुचलका भरवाकर छोड़ दिया। हिदायत दी की अगली बार से खुले स्थानों पर खड़े होकर शराब न पिएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.