सहरसा, जून 15 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के सलखुआ मुख्य बाजार की सड़क के दोनों किनारे फुटपाथी दुकान सजने व सड़क पर सवारी के लिए ऑटो -टोटो व बाइक खड़ा किये जाने से हर दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है। एकमात्र मुख्य बाजार होने के कारण गांव देहात से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। वहीं प्रखंड व अंचल के साथ दूर देहात से बैंक के काम से आये लोगों द्वारा सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ा किया जाता है, जिससे जाम की स्तिथि उत्पन्न होती है। वहीं जाम के कारण राहगीरों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। दुर्भाग्य है कि फुटपाथी दुकान सजने से मुख्य बाजार दिन प्रतिदिन सकरी और सिकुड़ती जा रही है। वही मुख्य बाजार से भारी वाहन के आवागमन से घंटों जाम लगती है। जाम की समस्या से लोगों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जबकि इसी मुख्य बाजार से पुलिस व प्रशासन की गाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.