गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। खांडसा रोड के बीच में वाहन खड़ा करने पर एक वाहन चालक के खिलाफ थाना शिवाजी नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इस वाहन की वजह से सड़क पर जाम लग रहा था। वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। आरोपी की पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी संतोष वर्मा के रूप में हुई। इसने अपना टाटा ऐस गोल्ड को खांडसा रोड पर सब्जीमंडी के समीप खड़ा किया हुआ था। मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.