देवरिया, अप्रैल 27 -- सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर उपनगर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन होते हुए अस्पताल मार्ग तक सोमवार सुबह भीषण जाम की स्थिति बन गई। अव्यवस्थित वाहन खड़े होने और सड़कों के किनारे सब्जी दुकानों के सजने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान एक मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले जा रही एम्बुलेंस करीब आधा घंटा जाम में फंसी रही। स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह रास्ता खाली कराया गया, जिसके बाद एम्बुलेंस को आगे बढ़ाया जा सका। जाम में फंसे राहगीरों, स्कूली बच्चों और ट्रेन पकड़ने जा रहे यात्रियों को भी काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।एसडीएम व सीओ के निर्देशों के बावजूद नहीं सुधरी स्थितिपुलिस व प्रशासन ने जाम की स्थिति को देखते हुए पूर्व में निर्देश जारी किए थे। एसडीएम और सी...