सड़क पर लापरवाही, मई में दर्जनों जान पर भारी
पूर्णिया, मई 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़कों पर बेलगाम रफ्तार से जिले में चीख- पुकार मच रहा। रोज यातायात के नियम बताए जा रहे हैं। वाहनों पर दंड भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन सब बेअसर हो रहा है। तभी तो अमूमन हर दो रोज पर एक जान सड़क हादसे का शिकार हो रही है। मौजूदा साल के मई के महीने ने सड़क हादसों की सीमाएं लांघ दी है। मई महीने में जिले में दो दर्जन सड़क हादसे हुए हैं, जिसमें 18 जानें गयी हैं। इसमें अधिकांश हादसों में बाइक सवार की मौत हुई है। इस महीने सड़क हादसों के मामला सरसी थाना क्षेत्र बड़ा ही दुखदायी बना है। इस महीने सबसे अधिक पांच मौत ने इस थाना के अन्तर्गत पड़ने वाली सड़कों पर हुई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तीन, धमदाहा थाना क्षेत्र में तीन, मरंगा थाना क्षेत्र में दो तथा भवानीपुर, कसबा, केनगर एवं सदर थाना क्षेत्र में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.