सड़क पर लहुलुहान मिला युवक, मौत
श्रावस्ती, मई 9 -- रतनापुर, संवाददाता। दुर्गापुर गांव से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहा युवक शनिवार सुबह बरदेहरा मोड़ के पास भिनगा-बहराइच मार्ग पर खून से लथपथ हालत में सड़क पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित सच्चा आश्रम टेपरा निवासी नारायण (42) पुत्र बिरजा की ससुराल सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी मनऊं राम के यहां है। शुक्रवार रात वह दुर्गापुर निवासी विनोद कुमार की बहन रीता देवी के विवाह में बाराती बनकर आया था। यहां बारात में शामिल होकर मध्य रात के बाद वह पिकअप से वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- भिनगा-बहराइच मार्ग पर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, फैली सनसनी लेकिन वह शनिवार सुबह लोगों को बरदेहरा मोड़ के निकट डिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.