उरई, अप्रैल 11 -- सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जखा बम्बी के पास शुक्रवार रात सड़क पर आपस में लड़ रहे सांड़ों से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया, जबकि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम सिम्हारा निवासी 37 वर्षीय मुन्नेश अपनी पत्नी रीना देवी 35 वर्ष और दो साल के बेटे रोहन के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार रात अपनी ससुराल बस्तेपुर में एक छठी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वह जाखा बम्बी के पास पहुँचे, तभी अचानक सड़क पर लड़ रहे सांड़ों से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मुन्नेश सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.