उरई, जून 6 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात कोंच-उरई रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे गिरे हुए पेड़ की डाल की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।गुरुवार रात को सोम कुमार 19 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रविंद्र कुमार निरंजन निवासी ग्राम कुकरगांव, अपनी माता अर्चना देवी 45 वर्ष के साथ रिश्तेदारी में आयोजित लगुन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों बाइक से अपने गांव कुकरगांव लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वे उरई रोड स्थित ग्राम भदारी के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे गिरे हुई पेड़ की एक बड़ी डाल की चपेट में बाइक आ गई। इससे ब...