इटावा औरैया, मार्च 12 -- शहर में सड़क पर लटकते बिजली के तार के कारण केंद्रीय विद्यालय के एक कर्मचारी गुरुवार दोपहर घर लौटते समय उसमें फंसकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। शहर के मोहल्ला छिपैटी अहीरन टोला निवासी अजय यादव पुत्र सुरेश यादव केंद्रीय विद्यालय में ग्रुप डी के कर्मचारी हैं। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह 28 वीं बटालियन पीएसी के पीछे हरसौली कुनेरा क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी वहां बिजली विभाग की ओर से खंभे और तार बिछाने का काम चल रहा था। सड़क किनारे लगाए जा रहे बिजली के खंभों के बीच तार ढीले तरीके से लटक रहे थे। इसी दौरान अजय यादव अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे, तभी अचानक एक बिजली का तार उनकी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.