भदोही, मार्च 16 -- भदोही, संवाददाता। नगर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों का जमघट बना हुआ है। इसके कारण राहगीरों एवं नगर की जनता को मुसीबत से दो चार होना पड़ रहा है। उधर, नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई पहल नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में रोष है। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा आवारा पशुओं की देखभाल एवं भोजन के लिए पर्याप्त धन दिया जा रहा है। जिले भर में गोशाला खोले गए हैं। इसके बाद भी बाजारों एवं नगरों में सड़कों पर पूरे दिन उनका जमघट बना रहता है। इसके कारण राहगीरों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। कभी कभार वे हिंसक हो जाते हैं और लोगों को दौड़ाने का काम करते हैं। इतना ही मवेशियों से टकरा कर आए दिन लोग हादसों में घायल हो रहे हैं। जिले में कईयों की जान भी जा चुकी है। ज्ञानपुर नगर जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.