सड़क पर लगाए लोहे के पिलर, कॉलोनीवासियों ने जताई आपत्ति
रुडकी, जून 23 -- रुड़की, संवाददाता। दिल्ली रोड की कृष्ण कुंज विहार कॉलोनी में सड़क पर लगाए गए लोहे के पिलरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर सड़क पर गेट के दोनों ओर लोहे के पिलर लगा दिए हैं। इससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क सार्वजनिक उपयोग के लिए होती है, लेकिन सड़क पर लोहे के पिलर लगाए जाने से मार्ग संकरा हो गया है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों का यह भी कहना है कि रात के समय या कम रोशनी में इन पिलरों से दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कालोनी के लोगों का कहना है कि इन पिलर से हादसे का खतरा बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.