अंबेडकर नगर, जून 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के शहजादपुर कस्बे में नई सड़क पर एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ दबंग युवक एक व्यक्ति को बीच सड़क पर घेरकर उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर नई सड़क का बताया जा रहा है। यहां पर हमलावरों ने युवक को जमीन पर गिराकर लात घूंसों से जमकर मारा, जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इससे सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा जबकि राहगीर तमाशबीन बने रहे। यह भी पढ़ें- शहजादपुर नई सड़क पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता की कलई खुल गई। खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस क...