गिरडीह, अप्रैल 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो- तिसरी रोड पर सिरनाटांड़ के पास सोमवार को सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल हुए जमुआ के लताकी गांव के युवक अशोक हाजरा की मौत के बाद उत्तेजित परिजनों और ग्रामीणों ने करीब आठ बजे रात में बजरंगबली मोड़ पुरनाबथान चतरो के पास शव को मुख्य सड़क पर रखकर रोड जाम कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा एवं सहायता दिलाने की मांग की जा रही थी। बताया कि दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत होने के बाद उसके शव का गिरिडीह में पोस्टमार्टम किया गया। यह भी पढ़ें- सिमरिया सड़क हादसे में दो की मौत, घंटो रहा रोड जाम पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों द्वारा शव को पुनः देवरी थाना क्षेत्र के चतरो स्थित बजरंगबली चौक के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.