बिजनौर, जनवरी 12 -- नजीबाबाद -कोतवाली मार्ग हाईवे पर एक व्यक्ति मृत पड़ा मिला। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग पर हाईवे सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला जिसकी सूचना नजीबाबाद पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त जॉनी राम पुत्र बन्ते सिंह निवासी शेरकोट बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि हाईवे पर सड़क किनारे शव मिला था, जिसकी शिनाख्त हो गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना मे हुई मौत माना जा रहा है। ...