संभल, मार्च 9 -- आईफोन 17 प्रो मैक्स अक्सर लोगों के लिए महंगा और आकर्षण का केंद्र होता है, लेकिन संभल जिले के कुछ मासूम बच्चों ने यह साबित कर दिया कि ईमानदारी की कीमत किसी भी महंगे फोन से ज्यादा होती है। रविवार सुबह हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल-बहजोई मार्ग पर पांच बच्चे खेलने के लिए जा रहे थे। तभी सड़क किनारे उन्हें एक महंगा मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। बच्चों ने मोबाइल उठाया, लेकिन अपने पास रखने के बजाय सीधे थाना पहुंच गए। थाने पहुंचकर बच्चों ने इंस्पेक्टर से मासूमियत से कहा, "पुलिस अंकल, हमें सड़क पर यह मोबाइल मिला है, पता नहीं किसका है।" बच्चों को यह भी नहीं पता था कि उनके हाथ में जो फोन है, वह लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत वाला आई फोन 17 प्रो मैक्स है। बच्चों की ईमानदारी देखकर पुलिसकर्मियों ने उनकी खूब सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया। थाने पह...