कन्नौज, मई 2 -- नगरपालिका परिषद छिबरामऊ के अंतर्गत वार्ड संख्या 2, पटेलनगर बहबलपुर में आम रास्ते पर मवेशी बांधकर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू बलराज गुट के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव ने ग्राम बहबलपुर में एक पालिकाकर्मी समेत दो लोगों पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सडक़ पर अपने पशु बांध रखे हैं और रास्ता बाधित कर दिया है। तालग्राम रोड से संत निरंकारी भवन जीटी रोड तक का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध है। साथ ही, कुछ लोगों द्वारा सरकारी तालाब की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को निर्देश दिए हैं कि जुर्माना लगाकर पुलिस ब...