हरदोई, जून 23 -- हरपालपुर। मुख्य सड़क पर फसल सुखाने की लापरवाही और हेलमेट न पहनने की जिद एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोमवार की देर रात अरवल थाना क्षेत्र में सड़क पर सूख रही मक्का पर ब्रेक लगाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवक की सिर के बल गिरने से मौके पर मौत हो गई। कन्नौज के ग्राम बाबा भोले निवासी 35 वर्षीय कमलेश सोमवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईसेपुर में अपनी बुआ के घर तिलक समारोह में आया था। देर रात करीब 10:30 बजे परिजनों के मना करने के बावजूद वह बाइक से अकेले ही घर के लिए निकला था। अरवल के डुंडेपुरवा गांव के पास सड़क पर सूख रही मक्का के कारण उसकी बाइक फिसल गई। हेलमेट न होने से कमलेश के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...