आगरा, मार्च 12 -- शहर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर पशु बांधकर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में ताजगंज के दुर्गा नगर क्षेत्र में सड़क पर भैंसें बांधकर गंदगी फैलाने के मामले में नगर निगम की टीम ने एक पशुपालक पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ताजगंज क्षेत्र में बसेरा हाइट्स के पास दुर्गा नगर में जगदीश नामक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे भैंसें बांधी जा रही थीं। पशुओं को सड़क पर बांधने के कारण वहां गोबर और गंदगी फैल रही थी, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी। शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित व्यक्ति द्वारा सड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.