जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुत्तूपुर के पास रविवार को टूटी सड़क और गड्ढों में भरे पानी के कारण सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पर आधा दर्जन महिलाएं और पुरुष रवार थे। कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सवारियों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं जिससे लोग घायल हो जाते हैं। घटना का वीडियो भी लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...